करवड़

सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण…

#Jhabuahulchul 

करवड@सूरज गामड़ 

करवड, विकासखंड पेटलावद जिला-झाबुआ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा नवांकुर योजना के अंतर्गत आज दिनांक 17-03-2026 को ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से पंचायत भवन, करवड़ में ‘प्रस्फुटन समितियों’ के लिए एक दिवसीय विशेष क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था ‘’प्रगति समाजिक सेवा समिति’’ ने समितियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग किया।

इस प्रशिक्षण मे मुख्य अतिथि के रूप मे लूणचंद गामड़, जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार, उपसरपंच राजेश पाटीदार, वरिष्ठ नागरिक ईश्वर सिंह जी राठौर, पत्रकार विनोद शर्मा, सूरज गामड़ उपस्थित रहे।

जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रवीण पंवार ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का परिचय, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्य और अपेक्षाओं पर विस्तृत जानकारी दी

कृषि विभाग से राजेश पाटीदार द्वारा जैविक खेती के बारे में बताया गया और समिति के सदस्यों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण मे नवांकुर संस्था के अध्यक्ष वकील वसुनिया के द्वारा समग्र ग्राम विकास की अवधारणा के बारे मे बताते हुए कहा की विकास की शुरुआत पहले स्वयं के बदलाव से होंगी हमें सबसे पहले स्वैच्छिकता के भाव अपने अंदर जगाना होंगे तभी हम गांव के विकास के बारे मे प्रयास करेंगे शुरुआत मे छोटे छोटे कार्यों को कर के हम अपने कार्यों को मजबूत कर सकते है।

मेंटर देवचंद्र चारेल द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद की परिकल्पना, स्वैच्छिकता, सामुदायिकता एवं स्वावलंबन और समितियों के दस्तावेजकरण के बारे मे संपर्ण जानकारी दी गयी जिसमे प्रमुख रजिस्टर बैठक रजिस्टर, आगंतुक, गतिविधि, केस बुक, वाउचर फाइल, आय व्यय रजिस्टर, आवक फाइल, जावक फाइल, व समिति के कार्यों को किस प्रकार हम संझो के रखे के बारे मे बताया गया।

स्वैच्छिक संगठन के सत्र में सेक्टर प्रभारी राजू सोलंकी ने बताया कि गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) किस प्रकार गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक संगठनों का कार्यक्षेत्र देश-विदेश तक फैला हुआ है और समाज के विकास के लिए सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है।

जन अभियान की परिकल्पना सेक्टर झकनावद के प्रभारी प्रवीण यादव ने जन अभियान की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई “समितियाँ समाज और प्रशासन के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का दम रखती हैं।” साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाएं बताई ।

सेक्टर के समिति सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, नवांकुर सखी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर के द्वारा किया गया प्रशिक्षण उपरांत अतिथियो द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए एवं कार्यक्रम का आभार पंचायत सचिव राजेंद्र रेड्डी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!