खवासा

खवासा में बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, बाद में निकला पारिवारिक विवाद…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

जब कोई पारिवारिक विवाद घर की चौखट लांघकर चौकी या सड़क तक पहुंच जाता है, तो वह निजी नहीं रह जाता, बल्कि सार्वजनिक मामला बन जाता है।

खवासा नगर में दोपहर के समय बच्चे चोरी जैसी घटी इस घटना ने तो दो पुलिस चौकियों और एक थाने की पुलिस के साथ-साथ मौके पर मौजूद आम लोगों के भी होश उड़ा दिए। जानकारी मुताबिक बच्चे चोरी की खबर आग की तरह खवासा बामनिया पेटलावद क्षेत्र में फैल चुकी थी। जैसे ही पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी लगी वह अपने दो पहिया वाहन उठाकर आंख बंद करके बच्चा ले जा रहे व्यक्ति के पीछे जान हथेली पर रखकर भाग रहे। पुलिस कर्मियों के साथ कई आम लोग भी जिन-जिन को घटना की भनक लगी और फोन मिलते ही बच्चा ले जा रहे लोगों के पीछे भाग रहे थे। बच्चा ले जाने का तरीका भी चोरी की घटना को दर्शाने जैसा था एक साइड में लटका हुआ बच्चा व्यक्ति का मुंह बंद करने का प्रयास और बच्चा रोता हुआ। यह सीन जिसने भी देखा उसको घटना को समझने में जरा भी वक्त नहीं लगा। जैसे ही पीछा कर रहे लोगों को और पुलिस वालों को पेटलावद सिविल अस्पताल तरफ जाते हुए दिखे। ओर बाद मे फोन आया कि उक्त घटना पारिवारिक है। और बच्चा चोरी करके ले जाने वाला कोई ओर नही बल्कि बच्चे का पीता है।

क्या होता अगर पकड़ मैं आता,,,

गनी मत रही की बच्चों को ले जाते समय दर्जनों वाहन पीछा कर रहे थे। पर बच्चों का पिता हाथ नहीं लगा। नहीं तो ग्रामीणों के आक्रोश का अच्छा खासा सामना करना पड़ता। और स्थिति गंभीर हो सकती थी।

परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कुछ लोग सुबह खवासा चौकी में एक लिखित आवेदन देते हुए आपसी बातचीत करने की बात कही थी।

महिला के परिजनों ने बताया उनकी विवाहित लड़की बच्चों सहित करीब 6 वर्ष से अपने माता-पिता के पास है। और करीब 4 वर्ष से तलाक संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा। परिजनों ने यह भी बताया की इन लोगों ने घर आकर पहले मारपीट की फिर बच्चों को लेकर फरार हो गए।

टीआई निर्भय सिंह भूरिया तुरंत आए एक्शन मोड में।

बच्चा चोरी जैसी सूचना मिलते ही पेटलावद टीआई निर्भय सिंह भूरिया भी तुरंत एक्शन मोड में आ गए और पुलिस टीम को अलर्ट कर मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!