थाली की खनक और ढोल मांदल की थाप पर थिरके युवा, भगोरिया पर्व उत्साह से मनाया…

#Jhabuahulchul
रायपुरिया@राजेश राठौड़
भगोरिया हाट बाजार जमकर थिरके युवक युवतियां।ढोल मादल की थाप पर एवं थाली की खनक पर। उत्साह उमंग उल्लास के साथ मनाया गया। भगोरिया पर्व युवक युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। युवतियां बाजार में चश्मे की खरीदारी करती हुई दिखाई दी। गर्मी को देखते हुए ठंडी चीजों का अधिक बिक्री हुई । दोपहर बाद भगोरिया हाट बाजार में भीड़ बढ़ती गई। ढोल एवं थाली की गूंज से गूंज उठा गांव ढोल की मधुर आवाज पर हर कोई थिरकन के लिए तैयार हुए। ग्राम पंचायत द्वारा दूर-दराज से आए हुए ग्रामीणों के लिए छांव के टेंट व्यवस्था एवं पानी की व्यवस्था की गई । दोपहर बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठन जयस के बैनर तले दोनों अलग गेर निकाली गई इस बार ढोल की संख्या काफी अधिक थी।

पुलिस प्रशासन द्वारा भगोरिया हाट बाजार की सुरक्षा के लिए मुख्य मुख्य जगहों पर जवानों की तैनाती की गई । झाबुआ चौराहे पर अस्थाई पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी एवं पुलिस मोबाइल गाड़ी से ब्राह्मण करती हुई दिखाई दी।
टीआई गीता जाटव ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों से संभाल रखी थी ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो। जनपद पंचायत के सीईओ गौरव जैन ने प्राकृतिक रंगों की प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों से अपील की गई की केमिकल युक्त यह रंग न लगाकर हर्बल रंग का इस्तेमाल इस्तेमाल करने से कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है । तहसीलदार अनिल बघेल भगोरिया हाट बाजार में निगाहें बनाए हुए दिखाई दिए। बाजार में प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही साथ ही सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल निनामा सचिव तोलसिंह निनामा , सह सचिव राजेंद्र सालवी भी व्यवस्था में डेट रहे ग्राम पंचायत की व्यवस्था सराहनीय रही।





