झकनावदा

प्रसिद्ध लोक संस्कृति का पर्व भगोरिया में शनिवार को राजनीतिक दलों ने निकाली ऐतिहासिक गैर, ढोल, मांदल की थाप पर थिरके भाजपा मंडल अध्यक्ष ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक..!

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़

पश्चिमी निमाड़ झाबुआ अलीराजपुर के प्रसिद्ध लोक संस्कृति महापर्व भगोरिया नगर में कल बड़े हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। इस लोक संस्कृति महापर्व को मनाने के लिए आदिवासी भाई बहन पारंपरिक वस्त्र धारण कर ढोल ढमाको पर थिरकते हुवे आनंदित हुवे।

बाजार में रही रौनक…. उमड़ा जन सैलाब

लोक संस्कृति महापर्व भगोरिया में शनिवार को दिन भर बाजार में रौनक रही बाजार में झूले चकरी, खेल खिलौने , पतासे, कुल्फी, मिठाईयां, पिचकारियां आदि दुकानें सजी हुई थी अंचल के ग्रामीणों का दिन भर जमावड़ा रहा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली भव्य गैर

भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ओर अंचल के ग्रामीण जनों द्वारा 35 से 40 मांदल ढोल ढमाको पर थिरकते हुए ऐतिहासिक गैर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे हाट (बाजार) में निकाली गई सभी मांदल वाले भाइयों का साफा बांध कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर अजजा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अजमेर सिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य अन्नू भूरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवकुवर पडियार,ठाकुर भूपेंद्र सिंह राठौर,कालुसिंह चौहान, बाथू वास्केल, कुलदीप लव वंशी, मनीष कटारिया, सुरेश पाटीदार, गोलू पंवार, हरीश मकवाना, गौरव राठौड़, आर्यन मिस्त्री, शुभम राठौड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक वाल सिंग मेडा ने भी अपने समर्थकों के साथ निकाली ऐतिहासिक गैर

पेटलावद विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक वालसिंह मेडा के नेतृत्व में भी सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक गेर निकाली गई , गैर में सभी मादल वादको का साफा बांध कर स्वागत अभिनंदन किया गया जिसमें जिला कांग्रेस के महामंत्री अजय कुमार वोहरा,ठाकुर यसवर्धन सिंह उमरकोट, श्रेयांश वोहरा,जनपद प्रतिनिधि गुमान बिलावल,कालू डामर,विकाश वसुनिया, बहादुर मकवाना ,रमेश माली,टेटीया डामर, सरपंच गण ,तड़वी ओर कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत झकनावदा के द्वारा भगोरिया पर्व के उपलक्ष्य में स्वागत द्वार , पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था, दुकानदारों के लिए आउट लाइन, बैठने के लिए टेंट, आदि की सुचारू रूप से व्यवस्था की गई थी।

इस लोक संस्कृति महापर्व भगोरिया शांति पूर्ण रूप से आयोजन संपन्न हो उसके लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए और राजस्व विभाग द्वारा चप्पे चप्पे पर कोटवारों को तैनात किए ओर यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे उसके लिए चौराहे पर बेरीकेट्स लगाया गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!