मशाल जुलूस निकाल कर मनाया गया नगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का बलिदान दिवस, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी श्री आजाद का बलिदान दिवस मनाया…

#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में भारत मां के लाल महान अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद वीरगति को प्राप्त हुवे थे उसी दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाते है ।
नगर में 27 फरवरी को अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का बलिदान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , बलिदान दिवस के अवसर पर मशाल यात्रा ढोल ढमाको के साथ पिछले कई वर्षों से निकाली जा रही, मशाल जुलूस इस बार भी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे निकली गई ,जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का स्वरूप बन कर,तथा बच्चों द्वारा देश भक्ति के गगन बेदी जय घोष के साथ देशभक्ति जयकारे लगाए गए।

इस मशाल जुलूस में समाजसेवी मनोहर सिंह राठौर, श्रेणिक कुमार कोठारी,राजेश कासवा, जगपाल सिंह राठौर, फकीरचंद्र माली, अभिषेक जोशी,हरिराम पड़ियार , प्रदीप बोराना , पत्रकार मनीष कुमत, नारायण राठौड़ , धीरज चोयल,ऋषि प्रजापत,गोलू पंवार , कमलेश पडियार, गौरव राठौड़ , गज्जू प्रजापत,ओर नवयुवक उपस्थित रहे। शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का स्वरूप बनने वाले नन्हे कलाकारों का उत्साह वर्धन कर उन्हें नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया।
अंग्रेजों की सत्ता को खुली चुनौती देने वाले आजाद ने प्रण लिया था जिंदा नहीं पकड़े जाएंगे उसी वचन को निभाते हुवे उन्होंने अपने आप को गोली मार ली और वीरगति को प्राप्त हुवे थे ओर ब्रिटिश शासन को भगाने में एक नई क्रांति की ज्वाला जलाई थी ये हमारे झाबुआ जिले के लिए गर्व की बात है ऐसे महान अमर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को कोटि कोटि नमन
समाज सेवी श्रेणिक कुमार कोठारी
आजाद जी का जीवन हम सभी को राष्ट्र की एकता ,अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा हेतु पूर्ण समर्पण ,साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है ऐसे भारत माता के लाल महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शत् शत् नमन
पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी बलिदान दिवस उत्साह उमंग के साथ मनाया गया ।
संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद जी से संबंधित स्मरण ओर मातृभूमि की स्वतन्त्रता प्रति अद्वितीय साहस और अटूट दृढ़ संकल बच्चों को बताया गया उनके जैसे देश सेवा के लिए सदैव तैयार रहने की प्रेरणा दी गई इस अवसर पर उपस्थित शत्रुघ्न मालवीय,कैलाश कटारा, संदीप पाटीदार ,रिंकू पवार, श्री मति मोनू सोलंकी, दीपिका चौहान, श्री मति आरती मिस्त्री, हर्षिता चोयल, सोनू चौहान,रूपाली बैरागी,शीतल गोस्वामी,ज्योति गहलोत, पूजा कटारे आदि शिक्षक जन उपस्थित रहे।




