सारंगी

भगोरिया का उल्लास चरम पर ढोल मादल की थाप पर निकाली गैर, ग्रामीणों ने खूब लिया आनंद..!

#Jhabuahulchul 

सारंगी संजय उपाध्याय

सात दिन भगोरिया पर्व के तीसरे दिन गुरुवार को सारंगी में आदिवासियों की टोलियां ने रंग जमाया भगोरिया हाट में जमकर लुफ्त उठाया गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे आदिवासी संस्कृति देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया दोपहर 3 बजे भगोरिया का रंग जमा।  हाट में ग्रामीणों का हुजूम नजर आया हाट में पारंपरिक दलों की मस्ती शुरू हुई ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए नजर आए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए एस डी ओ पी सुश्री अनिरुक्ति साबनानी , टीआई निर्भय सिंह भूरिया, चौकी प्रभारी दीपक देवरे सुबह से ही अपनी टीम के साथ मैदान में डटे रहे पूरा नगर सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में था पुलिस जवानों एवं कोटवारों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली नगर के हर स्थान पर पुलिस कर्मी तैनात रहे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो मेले में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई जिससे आवागमन सुगम बना रहा।

मेले के दौरान पारंपरिक गैर भाजपा सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पू भाई गामड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी एवं सारंगी सरपंच फूनंदी बाई मेडा , भाजपा मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ता की उपस्थिति में ढोल मादल की थाप पर नृत्य करते हुए पूरे नगर में गैर निकाली गई जिसमें युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने भगोरिया पर्व की सामाजिक और सांस्कृतिक महता पर प्रकाश डाला। पूरा आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ प्रशासन पुलिस और पंचायत के संयुक्त प्रयासों से यह भगोरिया मेला सफल और यादगार बन गया ग्रामीण ने भी अनुशासन और सहयोग का परिचय देते हुए पर्व को गरिमा के साथ मनाया

सराहनीय सहयोग

तहसीलदार अनिल बघेल, नायब तहसीलदार सूश्री अंकिता भिड़े, राजस्व निरीक्षक नवीन नारगेस, महावीर दोहरे, पी सी ओ राम रतन कंवर, पटवारी यश रामावत, संजय अमलियार, कमल ठाकुर, भोपाल सिसोदिया, महेंद्र परमार सचिव हरिराम भूरिया

पुलिस विभाग से एसडीओपी सुश्री अनिरुक्ति साबनानी, टीआई निर्भय सिंह भूरिया, चौकी प्रभारी दीपक देवरे पुलिस जवान एवं कोटवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!