खवासाथांदला

ग्राम नाहरपुरा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण पर अनियमितता के आरोप।

#Jhabuahulchul 

थांदला/नाहरपुरा डेस्क। ग्राम पंचायत नाहरपुरा, ब्लॉक थांदला, जिला झाबुआ में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कि पंचायत एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य किसी ठेकेदार को मनमर्जी से सौंप दिया गया है।तथा कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती गई।

ग्रामीणों के अनुसार, भवन निर्माण कार्य नक्शे के विपरीत किया जा रहा है। और पिछले लगभग तीन माह से कार्य पूर्णतः बंद पड़ा हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से निर्माण किया गया तथा विरोध दर्ज कराने के बावजूद पंचायत एजेंसी ने कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि 25 जुलाई 2025 को जनपद पंचायत थांदला के सीईओ ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। बापू कटरा, टीटू कटरा ,राजेश कटारा ,प्रकाश कटरा,इन ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया है। कि इस पूरे मामले में उच्च स्तर पर भी मिलीभगत की आशंका है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं वित्तीय पहलुओं की जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!