शंभू लाल जी पाटीदार का हुआ निधन भगवान का भक्त, भगवान को हुआ प्यारा…

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
पूरे नगर में शंभू पटेल के नाम से जाने वाले भगवान के ऐसे भक्त थे सारंगी नगर में, ओंकारेश्वर मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, अंबे माता मंदिर, खेड़ापति हनुमान जी मंदिर, शीतला माता मंदिर निर्माण उन्हीं की निगरानी में नगर के सहयोग से पूर्ण हुए। उनकी मेहनत एवं लगन से चारों मंदिर का भी निर्माण करवाया आज पूरा नगर उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
स्व. श्री रुगनाथ जी पटेल के छोटे भाई एवं बाबूलाल मदनलाल के पिताजी एवं राजेश अभय , आशा ,टीना, मिताली , तमन्ना के दादाजी एव भावेश, संजय ,विजय के छोटे दादाजी श्री शंभुलाल जी पटेल (रावटिया) का अकास्मिक निधन दिनाक 17.02.2026 को प्रातः 10 बजे हो गया। जिनकी अंतिम शव यात्रा दोपहर. 3 बजे निज निवास सारंगी से निकाली गई नगर भ्रमण के बाद शव यात्रा मुक्तिधाम पहुंची शव यात्रा में नगर के सभी समाज वर्ग, राजनीतिक दल , पत्रकार ,आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।



