जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त अधिकारी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालय व शा.वन कन्या आश्रम के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सराहना…

म.प्र.में कई स्कूलों का निरीक्षण किया पर शासकीय विद्यालय के प्रति ऐसी जनसहयोग की मिशाल कहीं नहीं देखीं-बिशन…
#Jhabuahulchul
झकनावदा@नारायण राठौड़
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सुप्रिया बिशन द्वारा मंगलवार को झकनावदा क्षेत्र के पीएम श्री हाई सेकेंडरी विद्यालय,बालक प्राथमिक विद्यालय,कन्या माध्यमिक,शासकीय वन कन्या आश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर मौजूद सभी शिक्षकों विद्यार्थियों को संबोधित किया। वही पीएम श्री विद्यालय के स्टॉप की सराहना करते हुए उन्होंने कहा की मैंने मध्यप्रदेश की अब तक कई स्कूलों का निरीक्षण भ्रमण किया लेकिन विद्यालय के प्रति जनसहयोग एक मिशाल पेश कर रहा है । में इसके लिए प्रयास करूँगी की यह विद्यालय केंद्र, राज्य स्तर पर सम्मानित हो ।साथ ही निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता एवं अभिलेख संधारण की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में अधिकारी ने पीएम श्री बालक प्राथमिक विद्यालय,वन कन्या आश्रम झकनावदा पहुंचकर कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र छात्राओं से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शैक्षणिक नवाचारों की जानकारी ली। वही अधिकारी के प्रत्येक सवाल पर विद्यार्थियों द्वारा तुरंत सही जवाब प्रस्तुत किए जाने पर अधिकारी ने बच्चों के लिए तालियाँ बजाकर उनकी प्रशंसा की । वही वन कन्या आश्रम अधीक्षिका कलावती मकवाना ने अपने आश्रम के बाहर सहायक आयुक्त से वाल बाउंड्री की मांग की । वही बिशन ने विद्यालय में चल रही गतिविधियों, प्रोजेक्ट कार्य एवं साफ-सुथरे कक्षा वातावरण की सराहना करते हुए सहायक आयुक्त ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। अधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों की मूलभूत दक्षताओं—पढ़ना, लिखना और गणना—पर विशेष ध्यान दें तथा कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और पालकों से नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयों की स्वच्छता का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय स्टाफ ने बताया कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सहायक आयुक्त ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य विद्यालयों को भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा लेना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जनजातीय कार्य विभाग के स्थानीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल उ.मा.विद्यालय रातीतलाई सुरेखा पाठक, प्राचार्य हरीश कुंडल सांदीपनी विद्यालय झाबुआ,संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,हेमेन्द्र जोशी,कलावती मकवाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के किए दर्शन,लिया नौका विहार का आनंद
सहायक आयुक्त सुप्रिया बिशन ने झकनावदा निरीक्षण के दौरान समीपस्थ श्रृंगेश्वर महादेव तीर्थ पहुंच कर बाबा महाकाल,पंचमुखी हनुमान जी,माही माताजी, ब्रह्मलीन महंत श्री श्री १००८ काशीगिरीजी महाराज के दर्शन किए । वही वर्तमान गादीपति महंत श्री रामेश्वर गिरी जी महाराज के आशीर्वाद प्राप्त किए। इस दौरान माही मधुकन्या नदी के समागम स्थल पर सहायक आयुक्त सुप्रिया बीसन ,सुरेखा पाठक,हरीश कुंडल ने नौका विहार का लाभ उठाया ।



