सारंगी

हर हर महादेव की रही गूंज, नगर के शिवालयों मे उमड़ा आस्था का सैलाब…

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय

रविवार को महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा नगर के ओंकारेश्वर महादेव, सदर बाजार नर्मदेश्वर महादेव, पुलिस चौकी पेरिसर महादेव, खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर विराजित महादेव आदी मंदिर के दर्शन कर भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से दर्शन किए अंचल मैं भी शिवरात्रि पर्व शिवालयों में धूमधाम से मनाया गया। अति प्राचीन ओंकारेश्वर मंदिर पर ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव भक्त ने पहुंच कर अभिषेक किया एवं दर्शन लाभ लिया 3 बजे बाद महादेव का दिव्य श्रृंगार कर बाबा के सिर पर सहारा सजाया गया एवं पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया शिव भक्त बाबा की एक झलक पाकर निहाल हो गए इस अवसर पर विविध आयोजन भी हुए मंदिरों में भक्तों को फ़रियाली प्रसाद का वितरण किया गया। शिव भक्तों की आशा के प्रमुख केंद्र ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही।

ओंकारेश्वर महादेव की नगर में ढोल के साथ बारात निकाली गई जो पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद मंदिर परिसर बाबा भोलेनाथ दूल्हा बनकर पहुंचे यहां पर शिव भक्तों ने भगवान का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
रात 9 बजे भगवान भोलेनाथ की महा आरती उतारी गई महा आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए सारी व्यवस्था की गई थी।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ दृष्टिगत रखते हुए तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था व सुचारू यातायात व्यवस्था के मद्दे नजर चौकी प्रभारी दीपक देवरे के निर्देशन में पुलिस बल सुबह से लेकर देर रात तक मुस्तैदी से डटे रहे। सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति द्वारा नगर के सभी भक्तगण, पुलिस विभाग को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!