झकनावदा

झकनावदा पुलिस का सट्टा कारोबार पर प्रहार, एक आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, नगर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती,नगदी व सट्टा सामग्री जब्त…

#Jhabuahulchul 

झकनावदा@नारायण राठौड़ 

झाबुआ जिला पुलिस कप्तान शिवदयालसिंह गुर्जर के निर्देशन व एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति सबनानी व रायपुरिया थाना प्रभारी गीता जाटव के मार्गदर्शन में झकनावदा में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 990 रुपए की नगद राशि, सट्टा पर्चियां, पेन, एवं अन्य सामग्री जब्त की है। चौकी प्रभारी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि हमारे द्वारा विशेष टीम गठित कर सतत् निगरानी की जा रही थी। निर्धारित सूचना के आधार पर दबिश दी गई, जहां आरोपी खुलेआम सट्टा पर्ची लिखते पाया गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि बस स्टैंड पर चाय की दुकान में एक व्यक्ति को रुपए की हार जीत का कल्याण सट्टा लगाते सट्टा पर्चा व 990 रुपए नगद मौके से जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। इस सफलता पर चौकी झकनावदा पदस्थ पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!