मेघनगर

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में कक्षा आठवीं का दीक्षांत समारोह संपन्न…

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में कक्षा अष्टम के भैया-बहनों का दीक्षांत एवं विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से शिशु मंदिर का पूर्व छात्र घोषित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर कार्यवाह श्री प्रतिक पंचाल, पूर्व सह नगर कार्यवाह श्री प्रांजल शर्मा तथा पूर्व आचार्य दीदी श्रीमती अन्तिमा नायक, श्रीमती वीभा नायक एवं श्री राकेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की दीदी श्रीमती हिना नायक ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनराज काग द्वारा कराया गया।

अतिथियों का स्वागत कक्षा अष्टम की बहन मुस्कान राठौर, योगिता बंजारा एवं पूजा मैडा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावुक और प्रेरणादायी बन गया।
प्रधानाचार्य श्री धनराज काग ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आज से कक्षा आठवीं के सभी भैया-बहन शिशु मंदिर के पूर्व छात्र हैं और जब भी विद्यालय को उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय को साउंड सिस्टम भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने दीदी एवं आचार्यों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय की तीनों पाली प्रमुख श्रीमती उषा काग, श्रीमती रश्मि शर्मा एवं श्रीमती रिंकु पंड्या, कार्यक्रम प्रभारी कु. ज्योति शर्मा दीदी तथा विद्यालय के समस्त दीदी एवं आचार्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!