
#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
राकेश भूरिया के घर से 750 ग्राम चांदी व ₹50 हजार नकद चोरी। झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुरिया बामनिया के पास में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।
पीड़ित राकेश पिता गोरधन भूरिया के घर से चोरों ने करीब 750 ग्राम चांदी के जेवरात और ₹50,000 नकद पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।
चोरों ने एक के बाद एक तीन ताले तोड़े पहले घर के मुख्य दरवाज़े का ताला,फिर पलंग पेटी,और अंत में पेटी का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी निकाल ली।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश KTM मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी गई है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।



