बामनिया

बामनिया रेलवे फाटक 72 अनुरक्षण कार्य अंतिम दौर में, नियमित समय पर होगा चालू ,, 7 दिन राहगीरों को यह बात पता करने में गुजर गए…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

रेलवे विभाग द्वारा 28 जनवरी को आदेश क्रमांक 350/2 जारी कर बामनिया रेलवे फाटक क्रमांक 72 को अनुरक्षण कार्य हेतु 2 फरवरी से 8 फरवरी शाम 7 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया गया था। निर्धारित अवधि में कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और नियत समय पर फाटक पुनः चालू होने की संभावना है।पिछले सात दिनों तक फाटक पूर्ण रूप से बंद रखकर कार्य किया गया। रविवार सुबह से रेलवे पटरी के आसपास डामरीकरण का कार्य जारी है। इसके लिए तीन डंपर डामर-गिट्टी मिश्रण फाटक पर पहुंच चुके हैं और अंतिम लेयर बिछाने का काम चल रहा है।

इधर, 2 फरवरी से 8 फरवरी तक वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग की खराब स्थिति के कारण धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना मजबूरी बन गया।

जागरूक नागरिकों ने वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत को लेकर शिकायत की बात उठाई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शिकायत रेलवे विभाग को की जाए, एमपीआरडीसी को या स्थानीय प्रशासन को। अलग-अलग विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से आमजन असमंजस में रहे।

वैकल्पिक मार्ग से हजारों वाहनों की आवाजाही के चलते आसपास के मकानों में धूल-मिट्टी जमने से रहवासी भी खासे परेशान रहे।

अब देखना यह है कि फाटक खुलने के बाद वैकल्पिक मार्ग की सुध ली जाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!