सारंगी में आदिवासी समाज में शादी, मन्नत व अन्य कार्यक्रम में डीजे बजाना, लगाना व दो बक्शे (स्पिकर) पूर्णतः बंद का लिया पैसा एक्ट ग्राम सभा में फैसला….!

#Jhabuahulchul
सारंगी@संजय उपाध्याय
दिनांक 02/02/2026 सोमवार को ग्राम पंचायत सारंगी में पेसा ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया पेसा ग्राम सभा बैठक मे उपस्थित सदस्यो द्धारा पेसा अधिनियम विस्तार के अन्तर्गत सदस्यो द्धारा निम्नानुसार प्रस्ताव पारित किये गये जिसमें पेसा ग्राम सभा बैठक में सदस्यो द्धारा यह निर्णय लिया गया की ग्राम पंचायत सारंगी अनुसूचित जनजाति (आदिवासी समाज) क्षेत्रो में डीजे, शराब, दहेज व बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने हेतु पेसा ग्राम सभा द्धारा विचार-विमर्श किया गया व पेसा ग्राम सभा बैठक मे कार्यवाही पुर्ण होकर प्रस्ताव-पारित किये गए
उपस्थित पेसा ग्राम सभा बैठक में सदस्यो द्धारा प्रस्ताव क्रमांक
01 अनुसूचित जनजाति क्षेत्र ग्राम पंचायत सारंगी के ग्राम सारंगी में आदिवासी समाज में शादी, मन्नत,व अन्य कार्यक्रम में डीजे बजाना, लगाना व दो बक्शे (स्पिकर) दिनांक 06/02/2026 से पूर्णतः बन्द कर दिया जायेगा इसकी जगह आप पुराने वाद्य यंत्र जैसे ढोल, मादल, कुण्डी थाली से नाच गाना कर सकते है अगर कोई उल्लंघन करता हे तो 21000 रु दण्ड देना पडेगा और आदिवासी समाज से बहिष्कार किया जायेगा यह हम पेसा ग्राम सभा बैठक में सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित करते है
उपस्थित पेसा ग्राम सभा बैठक में सदस्यो द्धारा प्रस्ताव रखा कि ग्राम सारंगी में आदिवासी समाज मे रिति-रिवाज से लडकी का विवाह करने पर दहेज के रुप मे 500 ग्राम चाँदी व नगद शादी हेतु 50000 रु लेना है इसमे यह भी है कि लडकी के माता-पिता अपनी इच्छानुसार पचास हजार रुपए से कम भी ले सकते व नही भी ले सकते लेकिन पचास हजार से एक रुपया भी आप जादा नही ले सकते यह हम पेसा ग्राम सभा सदस्यो द्धारा प्रस्ताव-पारित करते है।
उपस्थित पेसा ग्राम सभा बैठक में सदस्यो द्धारा आदीवासी समाज मे शराब, दारु ग्राम के मुख्य बाजार एवं शादी, वाना, वनोला(सेल) में शराब पीना व केन में शराब भरकर बॉटना पुर्णतः प्रतिबंध रहेगा अगर ऐसा करते पाया गया तो 21000 रुपए दण्ड देना पडेगा।
उपस्थित पेसा ग्राम सभा बैठक में सदस्यो द्धारा यह निर्णय लिया कि भारत मे 18 वर्ष से कम आयु कि लडकी व 21 वर्ष से कम आयु के लडके के विवाह को कानूनी रुप से प्रतिबंधित और दंडनीय अनराध मानता है पेसा ग्राम सभा बैठक में सदस्यो द्धारा सर्वानुमति से बाल-विवाह पुर्णतः प्रतिबंध हो व बाल-विवाह बंद किया जाये यह हम पेसा ग्राम सभा सदस्यो द्धारा प्रस्ताव-पारित करते है।



