बामनिया

बस यूनियन की एकता से वैकल्पिक मार्ग हुआ चलने योग्य…!

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

2 फरवरी से 8 फरवरी तक रेलवे फाटक गेट नंबर 72 पर विशेष कार्य चलने के कारण बामनिया का यह मुख्य रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। फाटक बंद होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, विशेषकर पैसेंजर बसों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थिति को देखते हुए सभी पैसेंजर बस चालकों ने एकजुट होकर फाटक के नीचे स्थित रेलवे नाले से होते हुए खवासा मार्ग तक वैकल्पिक रास्ते पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों में मोरम डलवाकर मार्ग को चलने योग्य बनाया।

इस सराहनीय प्रयास में ग्राम पंचायत बामनिया ने भी सहयोग करते हुए जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई, जिससे मोरम फैलाने एवं मार्ग समतलीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया गया।

बस यूनियन की एकता और ग्राम पंचायत के सहयोग से कुछ ही समय में वैकल्पिक मार्ग तैयार हो गया, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!