खवासा

खवासा नगर में तेजाजी महाराज का 952वां जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया…

Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया 

खवासा नगर में तेजाजी महाराज का 952वां जन्मोत्सव शनिवार को धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शनिवार सुबह 9 बजे तेजाजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः तेजाजी मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। 

शोभायात्रा के समापन के पश्चात दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद तेजाजी महाराज को 56 भोग की महाप्रसादी अर्पित की गई। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा और नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!