खवासा
खवासा में कल धूमधाम से मनाया जाएगा वीर तेजाजी महाराज का 952वां जन्मोत्सव…

#Jhabuahulchul
खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
नगर में कल शनिवार, 31 जनवरी को लोक देवता सत्यवीर तेजाजी महाराज का 952वां जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे तेजाजी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा का समापन बामनिया रोड स्थित तेजाजी मंदिर पर किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे मंदिर प्रांगण में महाआरती का विशेष आयोजन होगा।
समस्त नगरवासियों और धर्मप्रेमी जनता से निवेदन है कि इस पावन जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर वीर तेजाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।



