सारंगी

विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित…

#Jhabuahulchul 

सारंगी@संजय उपाध्याय 

ग्राम पंचायत बैगनबड़ी में मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन योजना के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम की सरपंच श्रीमती सरिता पप्पू लाल गामड़ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव आशा गरवाल ने उपस्थित ग्रामीणों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और योजना का लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से बताया।

स्वास्थ्य विभाग की ए एन एम निशा बंसल ने गर्भवती माताओं को मिलने वाली स्वास्थ्य संबंधी सहायता के बारे में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।

विशेष ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती सरिता पप्पू लाल गामड़, उपसरपंच मंसूर गामड़, पंचायत सचिव आशा गरवाल, हल्का पटवारी, एएनएम निशा बंसल, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।इस आयोजन से ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!