ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया..

#Jhabuahulchul
करवड़@सूरज गामड़
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम छोटी गेहण्डी में आज दिनांक 24/01/2026 को सेक्टर करवड़ के ग्राम छोटी गेहण्डी में नवांकुर संस्था प्रगति सामाजिक सेवा समिति प्रभारी वकील वसुनिया और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छोटी गेहण्डी अध्यक्ष कोमलसिंह निनामा द्वारा लोगों को ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की जानकारी दी और बताया कि ग्रामीण में अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को शासन की योजना से जोड़ना और विभिन्न प्रकार के योजनाओं का प्रचार प्रसार और जन जागरुकता, स्वदेशी, पर्यावरण, समरसता आदि तथा उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम सरपंच हरिसिंह डामर, प्रहलाद सिंह सोलंकी, नरवर सिंह राजावत, भगवान सिंह सिसोदिया, हुरजी मैडा, प्रस्फुटन समिति करवड़ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौर, सचिव कन्हैयालाल कटारा और ग्रामवासी उपस्थित रहे।





