ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान से ग्रामीण होंगे जागरूक..

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। करडावद विकासखंड पेटलावद जिला झाबुआ में जन अभियान परिषद द्वारा सेक्टर स्तरीय के तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान के अंतर्गत शुभारंभ स्वामी विवेकानंदजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात शुभारंभ में ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पवार द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान एक राज्य स्तरीय पहल है जो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक है और इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, रोजगार के अवसर पैदा करना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और सामाजिक और आर्थिक समरसता लाना है इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित हैं, जैसे कि ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान और परिवार सम्पर्क गतिविधियां। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण एवं जल का संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन पर बल देकर जैविक कृषि और गौ-संरक्षण को बढ़ावा दिया जाता है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे स्वदेशी संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी करना है कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता विकेंद्र आंजना, जिला संपर्क प्रमुख (हिन्दू जागरण मंच) द्वारा स्वामी जी के जीवन परिचय से सभी को अवगत कराया गया एवं उन्होंने बताया कि धैर्य, स्वालंबन, संस्कार जैसे गुणों को अपने जीवन में लाने की जरूरत है जिससे हमारे समाज का विकास हो सके। मेंटर्स विनोद बाफना कहा कि जन अभियान परिषद की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न तरीके से जागरूकता अभियान चलाकर शासन की योजनाओं की जानकारी देने व साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की पहल करने का कार्य करते हैं वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामसिंह सिंगाड़ द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में भी संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है और समग्र में ईकेवायसी प्रधानमंत्री आवास योजना मं सत्यापन कार्य किया जा रहा है कार्यक्रम में स्वदेशी संकल्प अभियान की शपथ ली गई, एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश के संदर्भ में कुछ बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाई गई जिसका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया एवं उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए। कार्यक्रम प्रस्फुटन समिति के सदस्य, छात्र और ग्रामवासी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था से दिनेश परमार द्वारा किया गया।





