करवड़

ग्राम पंचायत गोदड़िया में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ…

करवड़@सूरज गामड़ 

ग्रामोदय_से_अभ्युदय_मध्य प्रदेश_विकासखंड_पेटलावद, सेक्टर करवड़, के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदडिया, जिला_झाबुआ

सेक्टर_स्तरीय_ आज दिनांक को ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान पखवाड़े का शुभारंभ कार्यक्रम व स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि परमानंदजी महाराज, ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार, बीना रायपुरिया, रालुजी गामड़, कृष्णानंदजी महाराज के द्वारा स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर किया गया।

स्वामी विवेकानंद ने कहा कि – उठो जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो, उनके इस मूल मंत्र को हमें सभी को अपनाना चाहिए, स्वावलंबन सामूहिक सहभागिता मित्रता पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय पर कार्य करने की जरूरत जिससे हम अपने गांव का विकास कर सकते हैं उनके इसी वाक्य को सभी ने आत्मसात कर सभी जन अभियान परिषद के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है जिससे कि अभियान की सफलता सुनिश्चित हो सके, नवांकुर संस्था प्रगति सामाजिक सेवा समिति के वकील वसुनिया ने बताया कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में जन अभियान परिषद का योगदान सराहनीय है ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार ने कहा की मप्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने एवं मध्यप्रदेश सरकार की लोक हितकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्र हितग्राही यो की सहभागिता सुनिश्चित करने, तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को सकारात्मक वातावरण के उद्देश्य से मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी से 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान चलाया जा रहा है शिकागो सम्मेलन में दिए गए विवेकानंदजी के ऐतिहासिक उदबोधन का उल्लेख किया। स्वदेशी वस्तुओ का अधिक से अधिक उपयोग हो और निरंतर ग्रामों में अपने सेक्टर में गतिविधि संचालित करने को लेकर कार्य करने चाहिए।

नवांकुर संस्था के वकील वसुनिया ने सभी को स्वदेशी अपनाओ अभियान हेतु शपथ भी दिलाई गई, कार्यक्रम में मेंटर, प्रस्फुटन समिति के भेरूलाल मेडा, कन्हैयालाल कटारा, बाबूलाल गरवाल, भेरूलाल वसुनिया, अनीता गामड़, रानीका गामड़, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण जन, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह राठौर ने किया आभार कोमल सिंह निनामा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!