व्याख्यान माला का आयोजन, विवेकानंद युवाओं के आदर्श व्यक्तित्व मोहन डामर, जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी आयोजित….

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। जिला – झाबुआ जन अभियान परिषद, के तत्वावधान में विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश के अंतर्गत “स्वामी विवेकानंदजी का जीवन एवं युवा भारत” विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन शासकीय महावीर महाविद्यालय, पेटलावद में किया गया। कार्यक्रम के (मुख्य वक्ता श्री मोहनसिंह डामर संस्कृत भारती (विभाग सहसंयोजक, रतलाम विभाग), मुख्य अतिथि श्री संजय कहार (मंडल अध्यक्ष, पेटलावद), श्री विरेंद्र भट्ट (खंड अध्यक्ष, सेवा भारती पेटलावद), कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ कपिला बाफना (महाविद्याल की प्राचार्या), कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण पंवार ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद, पेटलावद द्वारा “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश” अभियान का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत जन अभियान परिषद के मेंटर और नवांकुर संस्था द्वारा किया गया।
प्रवीण पंवार ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश “अभियान की रूपरेखा रखते हुए कहा कि यह अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें हम 25 गांव तक जाएंगे। सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलम्बन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज एवं गौ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। “जन अभियान परिषद शासन और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं,सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी एवं परामर्शदाता, भाग लेंगे।
विशेष अतिथि श्री विरेंद्र भट्ट ने जिले में सेवा भारती माध्यम से किये जा रहे कार्यो को विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि वर्तमान समय में समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है और हम जाति एवं वर्गों में विभाजित होते जा रहे हैं। यदि समय रहते अपने आचार-विचार नहीं बदले गए तो अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं। मै परिषद से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाई देता हुं कि स्वैछिकता के भाव से वो समाज के बीच में जाकर माननीय मुख्यमंत्रीजी जो कि जन अभियान परिषद के अध्यक्ष भी है उनके संकल्पों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं।
विशेष अतिथि डॉ कपिला बाफना ने कहा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्पायु में ही उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से चरित्रवान बनने का आह्वान किया
मुख्य अतिथि श्री संजय कहार ने कहा माननीय प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में जिस प्रकार गांव-गांव में शासकीय योजनाओं को प्रसारित कर रहा है वह प्रशंसनीय है। देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। हर क्षेत्र में विकास दिखाई दे रहा है। सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। गांव और ग्रामीण ही देश की आत्मा हैं तथा विकसित गांव से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है।
मुख्य व्यक्ता श्री मोहनसिंह डामर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन समाजहित और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने अपने समय में थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें, क्योंकि विवेकानंद युवाओं के लिए आदर्श व्यक्तित्व हैं, जो आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सेवा की प्रेरणा देते हैं। मात्र 39 वर्ष 5 माह 22 दिन का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में भारत की सनातन संस्कृति का परचम लहराया। उन्होंने विवेकानंद को युगदृष्टा बताते हुए कहा कि उनके विचारों को अंगीकार कर ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। शिकागो सम्मेलन में दिए गए विवेकानंदजी के ऐतिहासिक उदबोधन का उल्लेख किया। मेंटर दीपिका गवली ने स्वदेशी अपनाओ अभियान हेतु शपथ भी दिलाई गई। व्याख्यान माला कार्यक्रम का संचालन मेंटर विनोद बाफना एवं द्वारा और आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था के अनसिह अरड द्वारा माना गया। समस्त नवांकुर पदाधिकारियों एवं परामर्शदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




