मेघनगर

मेघनगर के दो टेबल टेनिस खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए हुए चयनित…

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

झाबुआ के बहुउद्देशीय खेल परिसर में आयोजित हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेघनगर से अक्षत पाटीदार एवं परी गहरवार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने में सफल रहे।

मेघनगर के टेबल टेनिस प्रशिक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से पांच खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान पक्का किया।

मेघनगर से दो खिलाड़ियों के चयन को लेकर नगर में हर्ष का माहौल है, प्रशिक्षक दीपक मिश्रा ने कहा कि दोनों खिलाड़ी प्रतिभावान है एवं उन्हें विश्वास ही कि मेघनगर के दोनों प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और मेघनगर का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!