राकेश भूरिया मध्य प्रदेश अंडर 14 टीम के कोच बने..!

#Jhabuahulchul
खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार
हाई स्कूल चापानेर खेल शिक्षक राकेश भूरिया को मध्य प्रदेश अंडर 14 बालिका खो खो टीम का कोच बनाया गया है लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश के सहायक संचालक ने पत्र जारी किया है जिसमें उन 69 वीं राष्ट्रीय शालेय खो खो बालक बालिका प्रतियोगिता पटेल स्टेडियम केकड़ी राजस्थान में 16 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाना है प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के शालेय दल का प्री नेशनल कोचिंग कैंप 9 से 13 जनवरी तक सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग जिला द्वारा द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसके लिए खिलाड़ियों और कोच की सूची जारी की गई है झाबुआ जिले से हाई स्कूल चापानेर के खेल शिक्षक राकेश भूरिया को अंडर 14 बालिका खो खो टीम मध्य प्रदेश का मुख्य कोच बनाया गया है जो धार में आयोजित कैंप तथा राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम को कोचिंग देंगे तथा मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे उनकी इस नियुक्ति पर वरिष्ठ अधिकारियों तथा ईस्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।




