खवासा
खवासा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक अनिल शर्मा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर…!

#Jhabuahulchul
खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार
कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल खवासा में पदस्थ शिक्षक अनिल शर्मा का आज सुबह दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें थांदला में साक्षरता अतिरिक्त कार्य के कर रखा गया था। स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के बाद गुरुवार सुबह उनका देहांत हो गया।
अनिल शर्मा के निधन की खबर से स्कूल स्टाफ, छात्रों और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि वे एक शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे, जो हमेशा विद्यार्थियों के हित में कार्य करते थे।
स्थानीय शिक्षकों व परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।




