मेघनगर
भगवान श्री परशुराम का प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव संपन्न..!

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
सर्व ब्राह्मण समाज मेघनगर, राम्भापुर एवं अग्राल द्वारा स्थानीय श्री कांटे वाले हनुमान मंदिर पर भगवान परशुराम मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ भगवान के अभिषेक एवं यज्ञ- हवन के साथ किया गया। इसके बाद समाज की महिलाओं द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई एवं गरबा नृत्य करते हुए भगवान श्री परशुराम जी कि उपासना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ में पंडित आयुष जोशी एवं मंदिर पुजारी पंडित अनिल शर्मा के सानिध्य में पूजन, हवन का लाभ यजमान के रूप में पंडित अमित द्विवेदी ने लिया।
भोजन प्रसादी के साथ में कार्यक्रम का समापन किया गया, समाज के अध्यक्ष पंडित दीप त्रिवेदी ने समाज बंधुओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कुछ महीनो बाद अक्षय तृतीया को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।





