विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, पेटलावद में हंगामा…!

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम असालिया में शुक्रवार को बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के चलते एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लाइनमैन डीपी पर विद्युत सुधार कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने लाइट बंद करवाने का परमिट लेकर ही काम शुरू किया था, लेकिन इसके बावजूद अचानक बिजली चालू कर दी गई।
बिजली आने से लाइनमैन का सिर तार से टकरा गया और उसे तेज करंट लगा, जिससे वह सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और मृतक का शव उठाकर पेटलावद बिजली कार्यालय की ओर ले जा रहे हैं। उधर, हंगामे की आशंका के चलते पेटलावद बिजली कार्यालय में मौजूद लाइनमैन और अधिकारी ताला लगाकर ऑफिस से फरार हो गए हे ।
घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।





