बामनिया
मृतक जोड़े ने 1 घंटे पहले डाली इंस्टाग्राम पर पोस्ट,,,एक ओर मुद्दा,,,बामनिया रेलवे स्टेशन पर स्कूल समय में दिखते रोजाना कई छात्र छात्राएं…!

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
मिली जानकारी अनुसार मृतक लड़का लड़की बामनिया के समीप रामपुरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर लोग चर्चा कर रहे थे कि इनको कुछ समय पहले टेकरी पर लड़ते झगड़ते देखा गया है। वहीं एक इंस्टाग्राम की आईडी पर 1 घंटे पहले एक पोस्ट भी डाली थी। उक्त आईडी मृतक लड़के की बताई जा रही है।

वहीं इस घटना के बाद एक मुद्दा और घटना के बाद तूल पकड़ रहा है। रोजाना स्कूल ड्रेस में कई लड़के लड़कियां रेलवे प्लेटफार्म पर पैदल पुल पर घूमते हुए देखे जाते हैं। जबकि उनका स्कूल समय में स्कूल के अंदर होना चाहिए।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही भविष्य में और गंभीर घटनाओं को जन्म दे सकती है।



