थांदला

अपराधियों की अब खैर नहीं, झाबुआ पुलिस की कड़ी निगरानी, पैदल गश्त तेज..!

#Jhabuahulchul 

थांदला@आयुष पाटीदार 

जिले में शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने देर शाम तक पैदल गश्त की। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाज़ारों व संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की बारीकी से जांच की।

अभियान के तहत थांदला में एसडीओपी नीरज नामदेव एवं थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बल के साथ कस्बे के प्रमुख चौराहों पर गश्त कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। बाज़ार क्षेत्रों में लोगों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने की अपील की गई।

इसी तरह मेघनगर में थाना प्रभारी के.एल. बरखड़े ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त बढ़ाते हुए निगरानी और अधिक कड़ी कर दी। पुलिस ने संदिग्ध स्थलों पर तलाशी अभियान भी चलाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!