खवासा

धूमधाम से मनाई गई खवासा जैन मंदिर की तीसरी वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण महोत्सव..!

#Jhabuahulchul 

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

दिनांक 23 नवम्बर 2025 को अरिहंत परमात्मा की असीम कृपा एवं दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसुरी जी महाराजा साहेब, पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीजी महाराजा साहेब के मंगल आशीर्वाद तथा वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीजी महाराजा साहेब एवं जयरत्न सूरीजी महाराजा साहेब के शुभाशिष में, पूज्य साध्वीजी भगवंत तत्वलता श्रीजी आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में खवासा नगरी स्थित जैन मंदिर का तीसरी वर्षगांठ एवं तीसरा ध्वजारोहण महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

अमर ध्वजा के लाभार्थी कांतिलाल वागरेचा, अविनाश कुमार वागरेचा, रवि कुमार वागरेचा परिवार खवासा द्वारा अपने निवास स्थान से श्रीसंघ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। छोटे से गांव में हर वर्ष उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाने वाला यह महोत्सव इस बार भी समाज में आनंद और श्रद्धा का केंद्र बना रहा।

गांव भ्रमण के पश्चात जैन मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां शुभ मुहूर्त में लाभार्थी परिवार द्वारा विधि-विधानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया तथा अरिहंत परमात्मा की आरती संपन्न हुई। इसके उपरांत स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ और इसी के साथ कार्यक्रम का मंगल समापन किया गया।

पूरे आयोजन में समाजजनों का उत्साह, श्रद्धा और सक्रिय सहभाग उल्लेखनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!