मेघनगर

ब्रेकिंग न्यूज़,,,झाबुआ में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर…!

#Jhabuahulchul

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

झाबुआ के मेघनगर रोड पर अंतरवेलिया की पुलिस चौकी अंतरवेलिया के पास बड़ा हादसा हो गया। मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे एक गैस टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बताया ज रहा है दोनों मृतक मेघनगर के समीप बेड़ावली के रहने वाले थे। 

पुलिस ने शवों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!