मेघनगर

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत एस.टी.पी. परियोजना का भूमिपूजन संपन्न…!

#Jhabuahulchul 

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) परियोजना का भूमिपूजन नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला जी भूरिया (महिला एवं बाल विकास विभाग) रहीं। उनके कर-कमलों से एस.टी.पी. निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 167 लाख रुपये है तथा इसका निर्माण नाईक एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया जाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा ने बताया कि एस.टी.पी. प्लांट से पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा और जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। अपशिष्ट जल से हानिकारक तत्वों व रोगाणुओं को हटाकर जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा। साथ ही उपचारित जल का उपयोग सिंचाई व औद्योगिक कार्यों में किया जा सकेगा, जिससे मीठे जल की खपत में कमी आएगी।

कार्यक्रम में भूतपूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुसिंह भूरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, पूर्व जिलामंत्री भूपेश भानपुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति आरती भानपुरिया, मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति मेघा भूपेश भानपुरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा वार्ड पार्षद लाखनसिंह देवाणा, संतोष परमार, मुना ईनाल, गंगा वसुनिया (पूर्व पार्षद), वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबू भाई मचार, कमलेश दातला, रामसिंह मेरावत, कानजी वसुनिया तड़वी, प्रदीप गणावा (सरपंच खच्चर टोड़ी), वसना भाई डामोर (सरपंच जामनिया), राजू भाई (सरपंच ढूंढका), मानसिंह भूरिया (सरपंच छोटा घोसलिया), कैलाश भाई सेहलोत, श्रीमति सुमित्रा मचार (सरपंच बेड़ावली) आदि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती रितिका पाटीदार, तहसीलदार पलकेश परमार, उपयंत्री सुरेश गणावा, लेखापाल शीतल जैन, स्टोर कीपर सुनील डामोर, तकनीकी सहायक विनोद भूरिया सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!