09 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस,,,संस्कृति की दिखेगी झलक,,,बैठक में लिया निर्णय डीजे रहेगा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित..!

#Jhabuahulchul
पेटलावद@ओपी मालवीय
आदिवासियों के सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ UNO द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। जयस व सर्वआदिवासी समाज पेटलावद द्वारा अपनी संस्कृति, रीति रिवाज व वेष भूषा के साथ पेटलावद शहर में मनाए जाने वाले आदिवासी दिवस में शामिल होने की अपील भी की है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार आदिवासी दिवस मनाने के दौरान डीजे का पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। साथ ही संस्कृति की झलक दिखेगी एवं हर गाँव का अलग ड्रेस कोड रहेगा। शनिवार 09 अगस्त को स्थानीय शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड में एक सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के विरष्ठजनों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास एंव नशा मुक्ति पर प्रकाश डाला जाएगा।





